स्ट्रेस दूर करने के लिए इन 5 फूड्स का करें सेवन, टेंशन से मिलेगी राहत
स्ट्रेस दूर करने के लिए इन 5 फूड्स का करें सेवन, टेंशन से मिलेगी राहत
Post By : Dastak Admin on 13-Jun-2023 16:58:19
स्वास्थ्य- आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में हर कोई किसी न किसी बात से परेशान रहता है। किसी को फैमिली की तो किसी को अपने रिलेशनशिप की, हर किसी की लाइफ में अपनी टेंशन होती है। स्ट्रेस की वजह कोई भी हो लेकिन समय रहते इस पर कंट्रोल नहीं किया जाए तो ये हमारी सेहत को काफी नुकसान पहुंचाता है। आज हम आपके लिए ऐसी डाइट लेकर आए हैं, जिसे अपनाकर आप स्ट्रेस के मुक्ति पा सकते हैं। हेल्दी फूड्स में कुछ फूड ऐसे होते हैं, जो हमारा पाचन सही रखते हैं, जिससे हमारा शरीर स्वस्थ रहता है। इनके सेवन से शरीर से दूषित चीजें बाहर निकल जाती है और आपको हेल्दी, स्ट्रेस फ्री रहने में मदद मिलती है। दूध- दूध में सभी तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं। यही वजह है कि इसे संपूर्ण आहार भी कहा जाता है। अगर आप रोजाना दूध का सेवन करते हैं तो इससे सिर्फ शरीर को ही नहीं बल्कि दिमाग को भी फायदा होता है। इससे माइंड ठंडा रहता है। पालक- हरी पत्तेदार सब्जियों में पालक का नाम सबसे पहले आता है। पालक में जिंक, मैग्नीशियम, आयरन और मैग्नीज जैसे न्यूट्रिएंट्स पाए जाते हैं। इससे ब्रेन में ऑक्सीजन लेवल बढ़ने लगता है और हैप्पी हार्मोन सीक्रीट हो जाता है। इससे मूड बेहतर होने में मदद मिलती है। ब्रोकोली- ब्रोकोली को काफी हेल्दी माना जाता है। अक्सर लोग इसको सलाद के रूप में खाते हैं। ब्रोकोली फोलेट की काफी मात्रा पाई जाती है। जिससे डिप्रेशन दूर करने में मदद मिलती है। अजवाइन- अजवाइन एक ऐसा आयुर्वेदिक मसाला है, जो पेट की गड़बड़ी को दूर करने के लिए आमतौर पर उपयोग किया जाता है। लेकिन काफी कम लोग इस बात को जानते होंगे कि अजवाइन आपका मूड ठीक कर सकता है। साथ ही इसके सेवन से अच्छी नींद आती है। बादाम- हम हमेशा ये सुनते आए हैं कि बादाम हमारे दिमाग के लिए अच्छा होता है। अगर आप रोज ड्राई फ्रूट का सेवन करते हैं तो मेंटल हेल्थ के लिए ये काफी अच्छा होगा। आपको किसी भी तरह का तनाव परेशान नहीं करेगा।


