खास खबरें latest hindi news उज्जैनः स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण हेतु CMHO डॉ. अशोक कुमार पटेल का मैदानी निरीक्षण । latest hindi newsडॉ.भार्गव 'भारत प्रतिभा सम्मान'से नई दिल्ली में अलंकृत हुए latest hindi newsराष्ट्रपति पद के लिए वोटिंग शुरू:कमला के लिए भारत में हो रही पूजा, मस्क बोले- ट्रम्प हारे तो ये आखिरी चुनाव होगा latest hindi newsमैगुइरे पोर्टो में मैन यूनाइटेड को बचाकर टेन हैग की मदद करता है latest hindi newsउप मुख्यमंत्री श्री देवड़ा ने त्यागी पायलट और फॉलो वाहन सुविधा । latest hindi newsमुंबई: सलमान की शूटिंग साइट पर पहुंचा संदिग्ध, बोला- 'बिश्नोई को बोलूं क्या?', पुलिस ने दबोचा latest hindi newsसोने की कीमतों में गिरावट, चांदी की चमक पड़ी फीकी latest hindi newsमध्यप्रदेश उद्यमियों के साथ कदम से कदम मिलाकर चलने को तैयार है। latest hindi newsरघु राय को संगीतमय श्रद्धांजलि: संगीत, मौन और शब्द समर्थ से याद किया- सुभाष अरोड़ा latest hindi newsमहाभारत युद्ध में कैसी थी कौरव-पांडवों की ‘अक्षौहिणी सेना’, धार्मिक ग्रंथों में ऐसा है उल्लेख

पीथमपुर में पुलिस ने किरायेदार वेरिफिकेशन अभियान शुरू किया, मकान मालिकों को देनी होगी पूरी जानकारी, नहीं देने पर कानूनी कार्रवाई

पीथमपुर में पुलिस ने किरायेदार वेरिफिकेशन अभियान शुरू किया, मकान मालिकों को देनी होगी पूरी जानकारी, नहीं देने पर कानूनी कार्रवाई

Post By : Dastak Admin on 13-May-2026 17:44:15

indore,

पीथमपुर- पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने के लिए एक विशेष अभियान शुरू किया है। पीथमपुर अनुभाग की पुलिस यह सुनिश्चित कर रही है कि मकान मालिकों ने अपने यहां रह रहे किरायेदारों की आधिकारिक जानकारी पुलिस को दी है या नहीं। पीथमपुर औद्योगिक केंद्र है, जहां देश के विभिन्न हिस्सों से श्रमिक और अन्य लोग काम की तलाश में आते हैं। इस कारण यहां की आबादी में निरंतर बदलाव होता रहता है। अक्सर देखा गया है कि मकान मालिक अधिक किराए के लालच में या लापरवाही के कारण बिना किसी जांच-पड़ताल और वैध दस्तावेजों के बाहरी व्यक्तियों को कमरे किराए पर दे देते हैं, जो सुरक्षा की दृष्टि से एक बड़ी चूक हो सकती है। इसी जोखिम को कम करने के लिए पुलिस अब पंपलेट वितरण, लाउडस्पीकर से मुनादी और जन-संवाद जैसे विभिन्न माध्यमों का उपयोग कर रही है। पुलिस की टीमें हर बस्ती और कॉलोनी में पहुँचकर नागरिकों को यह समझा रही हैं कि किसी भी अनजान व्यक्ति को बिना सत्यापन के अपने घर में जगह देना न केवल जोखिम भरा है, बल्कि कानून का उल्लंघन भी है। यदि कोई किरायेदार किसी संदिग्ध गतिविधि में संलिप्त पाया जाता है और उसका रिकॉर्ड थाने में दर्ज नहीं है, तो मकान मालिक को भी बराबर का जिम्मेदार माना जाएगा। उन्होंने चेतावनी दी कि जो भी मकान मालिक अपने किरायेदार का फोटो और पहचान पत्र (जैसे आधार या अन्य वैध दस्तावेज) थाने में जमा नहीं कराएगा, उसके विरुद्ध धारा 188 के तहत वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस प्रशासन ने सुरक्षित समाज के निर्माण में नागरिकों से सहयोग करने और नियमानुसार जानकारी साझा करने की अपील की है। नगर पुलिस अधीक्षक (सीएसपी) रवि सोनेर ने इस महत्वपूर्ण सुरक्षा अभियान के संबंध में स्पष्ट निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने कहा कि पीथमपुर की संवेदनशीलता को देखते हुए हर किरायेदार का पुलिस सत्यापन अनिवार्य है। सोनेर ने नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि औद्योगिक क्षेत्र होने के नाते यहाँ हर प्रांत से लोग आते हैं, जिनकी पहचान सुनिश्चित करना पुलिस और जनता दोनों की सुरक्षा के लिए आवश्यक है।

Tags: indore,

Post your comment
Name
Email
Comment
 

Comment

इंदौर