भगवान बाबा महाकाल का पंचामृत अभिषेक कर भांग, चंदन, रजत चंद्र, त्रिशूल मुकुट और आभूषण अर्पित कर आकर्षक श्रृंगार किया गया
भगवान बाबा महाकाल का पंचामृत अभिषेक कर भांग, चंदन, रजत चंद्र, त्रिशूल मुकुट और आभूषण अर्पित कर आकर्षक श्रृंगार किया गया
Post By : Dastak Admin on 08-May-2026 18:55:10
उज्जैन- बारह ज्योतिर्लिंगों में से एक विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में बुधवार को भस्म आरती के दौरान 04ः00 बजे मंदिर के पट खुले। गर्भगृह में स्थापित सभी भगवान की प्रतिमाओं का अभिषेक पूजन-अर्चन किया गया। भगवान बाबा महाकाल का जलाभिषेक किया गया। जलाभिषेक करने के पश्चात् भगवान बाबा महाकाल का दूध, दही, घी, शक़्कर शहद, फलों के रस से बने पंचामृत से अभिषेक पूजन-अर्चन किया गया। भगवान बाबा महाकाल का पंचामृत अभिषेक कर भांग, चंदन, रजत चंद्र, त्रिशूल मुकुट और आभूषण अर्पित कर आकर्षक श्रृंगार किया गया।