उज्जैन में मौसम का यू-टर्न: तेज आंधी के बाद मूसलाधार बारिश, जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त:
उज्जैन में मौसम का यू-टर्न: तेज आंधी के बाद मूसलाधार बारिश, जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त:
Post By : Dastak Admin on 01-Jun-2026 15:49:36
धार्मिक नगरी उज्जैन में आज अचानक मौसम ने करवट बदल ली, जहाँ तेज हवाओं और भीषण अंधड़ ने पूरे शहर को अपनी चपेट में ले लिया। हवा की रफ्तार इतनी तेज थी कि देखते ही देखते चारों तरफ धूल का गुबार छा गया, दुकानों के चद्दर (टिन शेड) उड़ गए और बाहर रखे भारी टेबल तक पलट गए, जिससे सब कुछ अस्त-व्यस्त हो गया। इसी बीच मौसम ने एक और करवट ली और पहले हल्की बूंदाबांदी शुरू हुई, जो देखते ही देखते अचानक मूसलाधार और तेज बारिश में बदल गई। पानी की रफ्तार वाकई इतनी तेज रही कि सड़कों पर चल रहे लोग और राहगीर भीगने से बचने के लिए इधर-उधर भागते और कोई सुरक्षित, सेफ जगह ढूंढते नजर आए। तेज आंधी और इस मूसलाधार बारिश के चलते सड़कों पर पेड़ के पत्ते, कचरा और मलबा बिखर गया है, जिससे यातायात पूरी तरह प्रभावित हुआ है और लोग जहां-तहां थम गए हैं।


