खास खबरें latest hindi news मुख्यमंत्री शहरी अधोसंरचना विकास योजना अंतर्गत 04 करोड़ से अधिक लागत से पारस तालाब का सौंदर्यकरण कार्य किया जा रहा है, महापौर श्री मुकेश टटवाल द्वारा किया गया प्रचलित कार्य का निरीक्षण latest hindi newsमशहूर शायर बशीर बद्र का निधन latest hindi newsवैभवशाली इतिहास की अमूल्य धरोहर की भारत वापस। latest hindi newsमैगुइरे पोर्टो में मैन यूनाइटेड को बचाकर टेन हैग की मदद करता है latest hindi newsभोपाल: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राज्यपाल मंगुभाई पटेल को दी जन्मदिन की बधाई: latest hindi newsमुंबई: सलमान की शूटिंग साइट पर पहुंचा संदिग्ध, बोला- 'बिश्नोई को बोलूं क्या?', पुलिस ने दबोचा latest hindi newsशेयर बाजार में उतार-चढ़ाव के बाद रिकवरी latest hindi newsमासूमों का सहारा ‘चाइल्ड हेल्पलाइन’: संकट से निकालकर 30 हजार बच्चों को दिया नया जीवन! latest hindi newsबेंगलुरु बनेगा भारत का दूसरा सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम: latest hindi newsमहाभारत युद्ध में कैसी थी कौरव-पांडवों की ‘अक्षौहिणी सेना’, धार्मिक ग्रंथों में ऐसा है उल्लेख

नगर निगम की टीम ने सिंहस्थ की आरक्षित भूमि से अतिक्रमण हटाया, 20 मकानों को तोड़ा गया, मदीना कॉलोनी के पीछे 3 हेक्टेयर जमीन खाली कराई गई

नगर निगम की टीम ने सिंहस्थ की आरक्षित भूमि से अतिक्रमण हटाया, 20 मकानों को तोड़ा गया, मदीना कॉलोनी के पीछे 3 हेक्टेयर जमीन खाली कराई गई

Post By : Dastak Admin on 01-Jun-2026 16:15:31  

ujjain,

उज्जैन- नगर निगम की टीम ने सिंहस्थ की आरक्षित भूमि से अतिक्रमण को हटाया। कार्रवाई कर 20 मकानों को तोड़ा गया। मदीना कॉलोनी के पीछे से 3 हेक्टेयर जमीन को खाली कराने की कार्रवाई की गई। सिंहस्थ मेले के लिए आरक्षित भूमि पर बने अवैध मकानों को हटाने के लिए सोमवार को नगर निगम ने कार्रवाई की। निगम के अमले ने जेसीबी और पोकलेन मशीनों की मदद से 20 मकान ध्वस्त कर दिए। हालांकि, कब्जाधारियों की मांग पर उन्हें पहले घरों से सामान निकालने का समय दिया गया। जूना सोमवारिया स्थित मदीना कॉलोनी टंकी के पीछे करीब तीन हेक्टेयर भूमि सिंहस्थ मेले के लिए आरक्षित है। इस जमीन पर वर्षों से लोगों ने अवैध कब्जा कर मकान बना लिए थे। सिंहस्थ आयोजन की दृष्टि से यह भूमि महत्वपूर्ण मानी जाती है। इससे पहले 18 अक्टूबर 2024 को नगर निगम ने यहां कार्रवाई करते हुए करीब 80 मकान और 10 गोदाम हटाए थे। बाद में कुछ लोगों द्वारा हाईकोर्ट से स्थगन आदेश (स्टे) लेने के कारण कार्रवाई रोक दी गई थी। हाल ही में जोन स्तर पर हुई सुनवाई के बाद शेष अतिक्रमण हटाने का आदेश जारी किया गया। सिंहस्थ मेले के लिए आरक्षित भूमि पर बने अवैध मकानों को हटाने के लिए सोमवार को नगर निगम ने कार्रवाई की। नगर निगम के जोन क्रमांक-1 के भवन अधिकारी राजकुमार राठौर ने बताया कि कोर्ट के निर्देशों के बाद मामले की सुनवाई जोन स्तर पर की गई थी। आदेश जारी होने के बाद संबंधित लोगों को भूमि खाली करने के निर्देश दिए गए थे। निर्धारित समय पूरा होने पर सोमवार सुबह से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू की गई। सोमवार को इसी आदेश के तहत 20 मकानों को तोड़ा गया। खाली कराई गई भूमि सिंहस्थ मेले के दौरान बड़े कैंपों की स्थापना के लिए आरक्षित है। आगामी 2028 सिंहस्थ की तैयारियों को ध्यान में रखते हुए प्रशासन इस क्षेत्र को पूरी तरह अतिक्रमणमुक्त कर रहा है, ताकि मेले के आयोजन में किसी प्रकार की बाधा न आए।

Tags: ujjain,

Post your comment
Name
Email
Comment
 

उज्जैन की खास खबर

एक किसान बना सबके लिए आदर्श

सुरों से सजेगा रामघाट: उज्जैन में मैथिली ठाकुर की भजन संध्या, CM मोहन यादव चढ़ाएंगे 300 फीट की चुनरी!
Dastak Admin

......