लक्ष्य से भी आगे उज्जैन जिला प्रशासन
लक्ष्य से भी आगे उज्जैन जिला प्रशासन
Post By : Dastak Admin on 19-May-2026 09:11:38
उज्जैन जिले ने सशस्त्र सेना झंडा दिवस 2024-25 में 107 प्रतिशत लक्ष्य हासिल कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। ₹12,46,300/- के लक्ष्य के विरुद्ध जिले ने ₹13,29,429/- की राशि एकत्रित की, जो पूर्व सैनिकों, वीर नारियों एवं उनके आश्रितों के कल्याण में उपयोग की जाएगी। इस उपलब्धि पर माननीय राज्यपाल श्री मंगू भाई पटेल द्वारा कलेक्टर श्री रौशन कुमार सिंह को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया।


