जिले ने सशस्त्र सेना झंडा दिवस 2024-25 में हासिल किया 107 प्रतिशत लक्ष्य, कलेक्टर श्री रोशन कुमार सिंह को राज्यपाल द्वारा सम्मानित किया गया
जिले ने सशस्त्र सेना झंडा दिवस 2024-25 में हासिल किया 107 प्रतिशत लक्ष्य, कलेक्टर श्री रोशन कुमार सिंह को राज्यपाल द्वारा सम्मानित किया गया
Post By : Dastak Admin on 18-May-2026 20:28:48
उज्जैन- जिला सैनिक कल्याण कार्यालय ने सशस्त्र सेना झंडा दिवस 2024-25 के अंतर्गत उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए लक्ष्य से अधिक धनराशि एकत्रित की है। जिले ने ₹12,46,300/- के लक्ष्य के विरुद्ध ₹13,29,429/- की धनराशि जुटाई, जो लक्ष्य का 107 प्रतिशत है। यह धनराशि पूर्व सैनिकों, वीर नारियों, पूर्व सैनिकों की विधवाओं तथा उनके आश्रितों के कल्याण एवं पुनर्वास के लिए जिला सैनिक कल्याण कार्यालय, भोपाल द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से उपयोग में लाई जा रही है। इस उल्लेखनीय उपलब्धि के लिए माननीय राज्यपाल श्री मंगू भाई पटेल द्वारा 21 अप्रैल 2026 को राजभवन, भोपाल में आयोजित विशेष सम्मान समारोह में कलेक्टर श्री रौशन कुमार सिंह को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया था। कलेक्टर श्री सिंह की ओर से इसे जिला सैनिक कल्याण अधिकारी द्वारा प्राप्त किया गया था। सोमवार को जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कमांडर नरेश चंद्र मालवीय (से.नि.) ने कलेक्टर श्री सिंह को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट किया और जिले के समस्त
दानदाताओं, अधिकारियों एवं कलेक्टर के सशस्त्र सेना झंडा दिवस में भरपूर सहयोग के लिए हार्दिक आभार एवं कृतज्ञता व्यक्त की। जिला सैनिक कल्याण कार्यालय, सभी दानदाताओं, जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं आम नागरिकों का इस नेक कार्य में सहयोग के लिए भी हार्दिक धन्यवाद ज्ञापित करता है।


