खास खबरें latest hindi news श्री महाकालेश्वर मंदिर परिसर में प्रचलित एवं मंदिर के आस पास के क्षेत्रों के निर्माण कार्यों की प्रगति का निरीक्षण । latest hindi newsडॉ.भार्गव 'भारत प्रतिभा सम्मान'से नई दिल्ली में अलंकृत हुए latest hindi newsवैभवशाली इतिहास की अमूल्य धरोहर की भारत वापस। latest hindi newsमैगुइरे पोर्टो में मैन यूनाइटेड को बचाकर टेन हैग की मदद करता है latest hindi newsमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति श्री सूर्यकांत से भेंट की. latest hindi newsमुंबई: सलमान की शूटिंग साइट पर पहुंचा संदिग्ध, बोला- 'बिश्नोई को बोलूं क्या?', पुलिस ने दबोचा latest hindi newsसीएनजी और पेट्रोल-डीजल हुआ महंगा, latest hindi newsमध्यप्रदेश उद्यमियों के साथ कदम से कदम मिलाकर चलने को तैयार है। latest hindi newsउड़ान-2 प्रतिभावान युवा कलाकारों की प्रदर्शनी- सुभाष अरोड़ा latest hindi newsमहाभारत युद्ध में कैसी थी कौरव-पांडवों की ‘अक्षौहिणी सेना’, धार्मिक ग्रंथों में ऐसा है उल्लेख

गंभीर में पानी होने के बावजूद उज्जैन में जल संकट, कांग्रेस पार्षदों ने निगमायुक्त को सौंपा ज्ञापन, चौड़ीकरण वाले क्षेत्रों में स्थिति भयावह

गंभीर में पानी होने के बावजूद उज्जैन में जल संकट, कांग्रेस पार्षदों ने निगमायुक्त को सौंपा ज्ञापन, चौड़ीकरण वाले क्षेत्रों में स्थिति भयावह

Post By : Dastak Admin on 18-May-2026 18:15:49  

Ujjain जल संकट, कांग्रेस पार्षदों ने निगमायुक्त को सौंपा ज्ञापन

उज्जैन - इन दिनों शहर में पेयजल संकट गहराता जा रहा है। गंभीर बांध में पर्याप्त पानी होने के बावजूद नगर निगम की घोर लापरवाही से शहरवासियों को भीषण जल संकट का सामना करना पड़ रहा है। दूषित पानी और कम दबाव से जलापूर्ति की समस्या को लेकर नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष डॉ. रवि राय के नेतृत्व में कांग्रेस पार्षदों ने निगमायुक्त अभिलाष मिश्रा को ज्ञापन सौंपा।
चौड़ीकरण प्रभावित क्षेत्रों में स्थिति खराब
शहर के कई क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति पूरी तरह ठप पड़ी है। चौड़ीकरण प्रभावित क्षेत्रों में स्थिति सबसे ज्यादा खराब है, जहां कई दिनों से नलों में एक बूंद पानी नहीं आ रहा। मजबूरन नागरिक निजी टैंकरों से पानी खरीदकर अपना गुजारा कर रहे हैं। कई बार शिकायत के बावजूद जिम्मेदार अधिकारी केवल आश्वासन दे रहे हैं और जमीनी हालात जस के तस बने हुए हैं। शहर की पानी की टंकियों को उनकी पूरी क्षमता के साथ नहीं भरा जा रहा है, जिससे सप्लाई के दौरान पानी का प्रेशर बेहद कम रहता है। इसके अलावा अधिकांश क्षेत्रों में जो पानी आ रहा है वह बेहद गंदा है, जिससे जलजनित बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। नेता प्रतिपक्ष डॉ. राय ने बताया कि शहर में बमुश्किल 15 मिनट पानी दिया जा रहा है जो नाकाफी है।
अन्य समस्याएं भी गिनाई
कांग्रेस ने अपने ज्ञापन में बताया कि शहर की कई कॉलोनियों में पेयजल पाइपलाइनें लंबे समय से फूटी पड़ी हैं, लेकिन निगम इनकी मरम्मत नहीं करा रहा। वार्डों में जल संकट दूर करने के लिए पार्षद मद से नवीन बोरिंग खनन कराए जाने हैं, लेकिन ठेकेदार निविदा प्रक्रिया में हिस्सा ही नहीं ले रहे हैं, जिससे विकास कार्य और जल व्यवस्था दोनों बुरी तरह प्रभावित हो रहे हैं।
कांग्रेस की चंतावनी
कांग्रेस पार्षदों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही शहर की जनता को पर्याप्त और शुद्ध पेयजल उपलब्ध नहीं कराया गया, तो आगामी दिनों में उग्र आंदोलन किया जाएगा।

Tags: Ujjain जल संकट, कांग्रेस पार्षदों ने निगमायुक्त को सौंपा ज्ञापन

Post your comment
Name
Email
Comment
 

उज्जैन की खास खबर

कुछ नया करने के लिए उम्र बाधा नहीं

20 मई 2024 सोमवार के आयोजन एवं समाचार
ujjain,

......