अ.जा. वर्ग के उत्थान के लिए संत रविदास स्वरोजगार योजना
अ.जा. वर्ग के उत्थान के लिए संत रविदास स्वरोजगार योजना
Post By : Dastak Admin on 18-May-2026 19:33:59
उज्जैन- म.प्र. शासन द्वारा अनुसूचित जाति वर्ग के उत्थान के लिए संत रविदास स्वरोजगार योजना संचालित की गयी है, जिसमें राशि रु. 1 लाख से 50 लाख तक का ऋण उद्योग / व्यवसाय एवं सेवा ईकाई के लिए बैंक के माध्यम से प्रदाय किए जाकर 5 प्रतिशत ब्याज अनुदान 7 वर्ष तक एवं ग्यारंटी शुल्क शासन द्वारा दिए जाने का प्रावधान है। उक्त योजना का लाभ अनुसूचित जाति वर्ग के ऐसे हितग्राही जो न्यूनतम 8वीं कक्षा उत्तीर्ण हो तथा म.प्र. का मूल निवासी होकर उम्र 18 से 45 वर्ष के मध्य हो लाभ लेने हेतु प्रात्र होंगे। डॉ. भीमराव अम्बेडकर आर्थिक कल्याण योजना ऐसे हितग्राही जो शिक्षित /अशिक्षित हो, उम्र 18 से 55 वर्ष के मध्य एवं आयकर दाता न हो को राशि 10,000/- से 1 लाख तक का ऋण उद्योग / व्यवसाय एवं सेवा ईकाई हेतु ऋण बैक के माध्यम से प्रदाय किए जाने का प्रावधान है जिसमें 7 प्रतिशत ब्याज अनुदान 5 वर्ष तक एवं ग्यारंटी शुल्क शासन द्वारा देय होगा। योजनाओं के माध्यम से आवेदन एम.पी.ऑनलाईन samast.mponline.gov.in पोर्टल से किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए कार्यालय के दूरभाष नम्बर 0734-2515621 पर सम्पर्क करें।


