कलेक्टर श्री सिंह ने जिला बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति की बैठक ली
कलेक्टर श्री सिंह ने जिला बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति की बैठक ली
Post By : Dastak Admin on 18-May-2026 20:17:21
उज्जैन- कलेक्टर श्री रौशन कुमार सिंह द्वारा सोमावार को प्रशानिक संकुल भवन के सभाकक्ष में जिला बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति की बैठक ली गई। बैठक में समिति के सचिव जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास, सहायक श्रमायुक्त, संयुक्त संचालक, सामाजिक न्याय, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, नोडल अधिकारी बालश्रम, विधि सह परिवीक्षा अधिकारी सामाजिक कार्यकर्ता, परामर्शदाता एवं अन्य सदस्य उपस्थित थे। बैठक में समिति के सचिव श्री बृजेश कुमार त्रिपाठी ने बाल संप्रषण गृह में रिक्त पदों की जानकारी दी। इसके अलावा संस्था बाल गृह में रिक्त भरे पदों की जानकारी, शासकीय बालिका गृह में स्वीकृत एवं भरे पदों की जानकारी तथा शासकीय बाल देखरेख संस्थाओं की जानकारी विस्तार से दी गई। इसके अलावा न्याय पीठ बालकल्याण समिति में निराकृत प्रकरणों की जानकारी दी गई। बताया गया कि जनवरी 2026 से लेकर आज दिनांक तक कुल 59 प्रकरणों का निराकरण किया जा चुका है। इसके अलावा शासन द्वारा संचालित इंस्पोंशर शिप योजना, आफ्टर केयर योजना, फोस्टर केयर योजना के अंतर्गन लाभान्वित हितग्राहियों की जानकारी प्रदान की गई। पीएम केयर फॉर चिल्ड्रन योजना के अंतर्गत 19 हितग्राहियों को लाभान्वित किया गया है। मुख्यमंत्री बाल आशीर्वाद योजना के अंतर्गत 26 प्रकरणों का निराकरण किया जा चुका है। पॉक्सों के अंतर्गत 11 प्रकरण प्राप्त हुए है चाइल्ड हेल्प लाइन में प्राप्त 967 शिकायतों में से 902 शिकायतों का निराकरण किया जा चुका है। शेष 65 शिकायतों में कार्यवाही प्रचलन में हैं। भिक्षावृत्ति उन्मूलन अभियान के अंतर्गत श्री महाकालेश्वर मंदिर, चामुण्डा माता मंदिर, रेल्वे स्टेशन, तीन बत्ती चौराहा और महामृत्युंजय द्वार पर 27 बच्चे पाये गए। महाकाल थाने द्वारा इन्हें बालकल्याण समिति में प्रस्तुत कर पारिवारिक पुनर्वास कराया गया। जिलें में कुल 21 बाल विवाह सफलता पूर्वक रूकवाए गए। जिला कार्यक्रम अधिकारी ने बताया कि आगामी सिंहस्थ महापर्व 2028 में खोया-पाया केंद्र की स्थापना की जाना है ताकि मेले में अपने परिवार से बिछड़ने पर बच्चों को तुरन्त सुरक्षित स्थान प्राप्त हो सके। कलेक्टर श्री सिंह ने इसकी विस्तृत कार्ययोजना बनाए जाने के निर्देश दिए।


