उज्जैन और आगर के 11 मंदिरों की बदलेगी सूरत, 31 जुलाई तक लॉन्च होंगे 200 करोड़ के 'टेंपल बॉन्ड।
उज्जैन और आगर के 11 मंदिरों की बदलेगी सूरत, 31 जुलाई तक लॉन्च होंगे 200 करोड़ के 'टेंपल बॉन्ड।
Post By : Dastak Admin on 29-May-2026 21:21:05
**उज्जैन।** संभागायुक्त श्री आशीष सिंह की अध्यक्षता में हुई एक अहम बैठक में धार्मिक नगरी उज्जैन और आगर-मालवा के 11 प्रमुख मंदिरों के कायापलट को लेकर बड़ा फैसला लिया गया है। इन मंदिरों के सुव्यवस्थित प्रबंधन, संरक्षण और जीर्णोद्धार के लिए 1100 करोड़ रुपए की व्यापक कार्ययोजना पर काम शुरू कर दिया गया है। बैठक में संभागायुक्त ने निर्देश दिए हैं कि श्रद्धालुओं की सुविधाओं के विस्तार और धार्मिक धरोहरों को संवारने के लिए 200 करोड़ रुपए के "टेंपल बॉन्ड" आगामी 31 जुलाई तक हर हाल में लॉन्च किए जाएं। इस ऐतिहासिक कदम से जहाँ एक तरफ ऐतिहासिक मंदिरों को नया और सुरक्षित रूप मिलेगा, वहीं दूसरी तरफ यहाँ आने वाले करोड़ों भक्तों को दर्शन और यात्रा के लिए पहले से कहीं बेहतर और आधुनिक सुविधाएं मिल सकेंगी।


