खास खबरें latest hindi news कलेक्टर ने ली समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक, पेयजल की गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने के दिए निर्देश, सीएम हेल्प लाईन में प्राप्त शिकायतों का संतुष्टिपूर्वक और तेज गति से निराकरण करने पर अधिकारियों को प्रदान किए प्रशस्ति पत्र latest hindi newsमशहूर शायर बशीर बद्र का निधन latest hindi newsवैभवशाली इतिहास की अमूल्य धरोहर की भारत वापस। latest hindi newsमैगुइरे पोर्टो में मैन यूनाइटेड को बचाकर टेन हैग की मदद करता है latest hindi newsभोपाल: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राज्यपाल मंगुभाई पटेल को दी जन्मदिन की बधाई: latest hindi newsमुंबई: सलमान की शूटिंग साइट पर पहुंचा संदिग्ध, बोला- 'बिश्नोई को बोलूं क्या?', पुलिस ने दबोचा latest hindi newsशेयर बाजार में उतार-चढ़ाव के बाद रिकवरी latest hindi newsमासूमों का सहारा ‘चाइल्ड हेल्पलाइन’: संकट से निकालकर 30 हजार बच्चों को दिया नया जीवन! latest hindi newsबेंगलुरु बनेगा भारत का दूसरा सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम: latest hindi newsमहाभारत युद्ध में कैसी थी कौरव-पांडवों की ‘अक्षौहिणी सेना’, धार्मिक ग्रंथों में ऐसा है उल्लेख

सिंहस्थ-2028: कलेक्टर ने किया निर्माण कार्यों का निरीक्षण, पेड़ बचाने के दिए निर्देश

सिंहस्थ-2028: कलेक्टर ने किया निर्माण कार्यों का निरीक्षण, पेड़ बचाने के दिए निर्देश

Post By : Dastak Admin on 31-May-2026 15:35:19  

Ujjain collector

उज्जैन: आगामी सिंहस्थ-2028 की तैयारियों को ध्यान में रखते हुए उज्जैन कलेक्टर श्री रौशन कुमार सिंह ने रविवार को अपना 51वां नियमित निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने देवास रोड स्थित साइंस कॉलेज के पास निर्माणाधीन गीता भवन ऑडिटोरियम, विक्रम कीर्ति मंदिर संग्रहालय के उन्नयन कार्य, तारामंडल के पास बन रहे रेप्टाइल पार्क और कोठी पैलेस पर निर्माणाधीन वीर भारत संग्रहालय के कार्यों की जमीनी हकीकत देखी।

कलेक्टर श्री सिंह ने सभी निर्माण कार्यों की प्रगति की विस्तृत जानकारी ली और संबंधित विभागों को सख्त निर्देश दिए कि विकास कार्य के दौरान निर्माण स्थलों पर लगे हरे-भरे पेड़ों को बिल्कुल भी न काटा जाए बल्कि उन्हें बचाते हुए काम किया जाए। उन्होंने परिसर की सुंदरता बढ़ाने के लिए खाली जगहों पर नए पौधे लगाने और सभी निर्माण कार्यों को उच्च गुणवत्ता के साथ समय-सीमा के भीतर पूरा करने की बात कही। इस महत्वपूर्ण निरीक्षण के दौरान नगर निगम आयुक्त श्री अभिलाष मिश्रा भी उनके साथ मौजूद रहे।

Tags: Ujjain collector

Post your comment
Name
Email
Comment
 

उज्जैन की खास खबर

BREAKING: MP बनेगा देश की 'मिल्क कैपिटल', CM डॉ. यादव का बड़ा दावा!

सुरों से सजेगा रामघाट: उज्जैन में मैथिली ठाकुर की भजन संध्या, CM मोहन यादव चढ़ाएंगे 300 फीट की चुनरी!
Dastak Admin

......