विश्व प्रसिद्ध भगवान बाबा महाकाल का फिल्म निर्माता मधुर भंडारकर और अभिनेता जय भानुशाली ने दर्शन कर आशीर्वाद लिया
विश्व प्रसिद्ध भगवान बाबा महाकाल का फिल्म निर्माता मधुर भंडारकर और अभिनेता जय भानुशाली ने दर्शन कर आशीर्वाद लिया
Post By : Dastak Admin on 01-Jun-2026 15:53:08
उज्जैन- विश्व प्रसिद्ध भगवान बाबा महाकाल का फिल्म निर्माता मधुर भंडारकर और अभिनेता जय भानुशाली ने दर्शन कर आशीर्वाद लिया। विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में सोमवार तड़के प्रसिद्ध फिल्म निर्माता मधुर भंडारकर, टीवी और फिल्म अभिनेता जय भानुशाली व टीवी अभिनेत्री आरती सिंह दर्शन करने पहुंचे। तीनों ने भस्म आरती में शामिल होकर भगवान महाकाल का आशीर्वाद लिया। तीनों श्रद्धालु तड़के करीब 3 बजे भस्म आरती में शामिल होने के लिए मंदिर पहुंचे। उन्होंने नंदी हॉल में बैठकर भगवान महाकाल की भस्म आरती के दर्शन किए। इस दौरान वे महाकाल भक्ति में लीन नजर आए। करीब दो घंटे तक आरती में शामिल रहने के बाद उन्होंने नंदी जी का पूजन-अभिषेक किया और नंदी के कान में अपनी मनोकामना कही। इसके बाद चांदी द्वार से भगवान महाकाल को पुजारी के माध्यम से जल अर्पित कर आशीर्वाद प्राप्त किया। आरती के पश्चात श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति की ओर से सभी अतिथियों का स्वागत और सम्मान किया गया। मधुर भंडारकर ने कहा, “मैं पिछले 20 सालों से महाकाल मंदिर दर्शन के लिए आ रहा हूं। हमेशा की तरह इस बार भी बहुत अच्छा लगा। आज बाबा महाकाल का आशीर्वाद प्राप्त किया। मंदिर समिति द्वारा की गई व्यवस्थाएं भी बहुत अच्छी हैं।”


