खास खबरें latest hindi news कलेक्टर ने ली समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक, पेयजल की गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने के दिए निर्देश, सीएम हेल्प लाईन में प्राप्त शिकायतों का संतुष्टिपूर्वक और तेज गति से निराकरण करने पर अधिकारियों को प्रदान किए प्रशस्ति पत्र latest hindi newsमशहूर शायर बशीर बद्र का निधन latest hindi newsवैभवशाली इतिहास की अमूल्य धरोहर की भारत वापस। latest hindi newsमैगुइरे पोर्टो में मैन यूनाइटेड को बचाकर टेन हैग की मदद करता है latest hindi newsभोपाल: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राज्यपाल मंगुभाई पटेल को दी जन्मदिन की बधाई: latest hindi newsमुंबई: सलमान की शूटिंग साइट पर पहुंचा संदिग्ध, बोला- 'बिश्नोई को बोलूं क्या?', पुलिस ने दबोचा latest hindi newsशेयर बाजार में उतार-चढ़ाव के बाद रिकवरी latest hindi newsमासूमों का सहारा ‘चाइल्ड हेल्पलाइन’: संकट से निकालकर 30 हजार बच्चों को दिया नया जीवन! latest hindi newsबेंगलुरु बनेगा भारत का दूसरा सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम: latest hindi newsमहाभारत युद्ध में कैसी थी कौरव-पांडवों की ‘अक्षौहिणी सेना’, धार्मिक ग्रंथों में ऐसा है उल्लेख

मौसम का यू टर्न, नौतपा के अंतिम दिनों में गल गई रोहणी, उज्जैन में चली धूल भरी हवाएं, हुई झमाझम बारिश

मौसम का यू टर्न, नौतपा के अंतिम दिनों में गल गई रोहणी, उज्जैन में चली धूल भरी हवाएं, हुई झमाझम बारिश

Post By : Dastak Admin on 01-Jun-2026 15:54:17  

Ujjain नौतपा के अंतिम दिनों में गल गई रोहणी

उज्जैन - ऐसा कहा जाता है कि नौतपा (रोहणी) के नौ दिनों में भीषण गर्मी पड़ती है। इन नौ दिनों में यदि बारिश हो जाए, तो इसका विपरीत असर आने वाले मानसून पर पड़ता है। इस वर्ष नौतपा में अब तक दो बार बारिश हुई। सोमवार की दोपहर बाद मौसम में अचानक आए बदलाव से लोगों ने राहत महसूस की।
धूलभरी आंधी से लोग हुए परेशान
सोमवार की सुबह से मौसम एकदम साफ था और रोज की तरह धूप खिली हुई थी। दोपहर करीब 3 बजे एकाएक मौसम में बदलाव आया और तेज हवाएं चलने लगीं। देखते ही देखते ये हवाएं धूलभरी आंधी में बदल गईं, जिससे मार्ग पर चलने वाले लोगों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा। लोग धूल के गुबार से बचते और आंखे मलते नजर आए। करीब आधे घंटे तक यही हालत रही और लोग धूलभरी आंधी से परेशान होते रहे।
अचानक हुई झमाझम बारिश
कुछ ही देर में आंधी के साथ-साथ बारिश भी होने लगी। 15 मिनट तक आंधी के साथ तेज बारिश होती रही, जिससे मौसम खुशनुमा हो गया और लोगों ने जेठ की तपन से राहत महसूस की। खबर प्रसारित किए जाने तक मध्धम बारिश का दौर जारी था। बादलों की गड़गड़ाहट संकेत दे रही थी कि बारिश जल्दी नहीं रूकने वाली। ठंठी हवाएं चल रहीं थीं और कई लोग इस मौसम का मजा लेने के लिए घूमने भी निकल पड़े थे।
तापमान में आई गिरावट
दोपहर बाद अचानक आए मौसमी बदलाव से तापमान में गिरावट दर्ज की गई। अचानम मौसम में घुली ठंडक ने लोगों को बेचैन कर देने वाली गर्मी से राहत प्रदान की। मौसम विभाग ने अनुमान जारी किया है कि रात तक उज्जैन में बारिश और तेज हवाओं का दोर जारी रहेगा।

Tags: Ujjain नौतपा के अंतिम दिनों में गल गई रोहणी

Post your comment
Name
Email
Comment
 

उज्जैन की खास खबर

BREAKING: MP बनेगा देश की 'मिल्क कैपिटल', CM डॉ. यादव का बड़ा दावा!

सुरों से सजेगा रामघाट: उज्जैन में मैथिली ठाकुर की भजन संध्या, CM मोहन यादव चढ़ाएंगे 300 फीट की चुनरी!
Dastak Admin

......