ऋणमुक्तेश्वर महादेव मंदिर में आज मोगरा एवं आम महोत्सव- संत-महंतों के सानिध्य में शाम 7 बजे ढोल-नगाड़ों से महाआरती
ऋणमुक्तेश्वर महादेव मंदिर में आज मोगरा एवं आम महोत्सव- संत-महंतों के सानिध्य में शाम 7 बजे ढोल-नगाड़ों से महाआरती
Post By : Dastak Admin on 30-May-2026 16:15:36
उज्जैन- उज्जैन के शिप्रा तट स्थित प्राचीन श्री ऋणमुक्तेश्वर महादेव मंदिर पर मोगरा एवं आम महोत्सव का आयोजन आज शनिवार को भर्तृहरि गुफा के गादीपति योगी पीर महंत श्री रामनाथ जी महाराज के सानिध्य में होगा। श्री ऋणमुक्तेश्वर महादेव मंदिर के गादीपति महंत श्री महावीरनाथ जी महाराज ने बताया कि शनिवार की शाम 7 बजे से महोत्सव शुरू होगा। इस अवसर पर ढोल-नगाड़ों से महाआरती की जाएगी। भगवान श्री ऋणमुक्तेश्वर महादेव का आकर्षक श्रृंगार होगा। मोगरे की कलियों से मंदिर सजेगा। वहीं आम महाभोग अर्पित किया जाएगा। अधिकमास के पावन अवसर पर यह महोत्सव किया जा रहा है। श्री ऋणमुक्तेश्वर महादेव मंदिर परिवार ने भक्तों से अधिक से अधिक संख्या में मोगरा व आम महोत्सव में शामिल होकर दर्शन कर पुण्य लाभ लेने का अनुरोध किया है।


