खास खबरें latest hindi news कलेक्टर ने ली समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक, पेयजल की गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने के दिए निर्देश, सीएम हेल्प लाईन में प्राप्त शिकायतों का संतुष्टिपूर्वक और तेज गति से निराकरण करने पर अधिकारियों को प्रदान किए प्रशस्ति पत्र latest hindi newsमशहूर शायर बशीर बद्र का निधन latest hindi newsवैभवशाली इतिहास की अमूल्य धरोहर की भारत वापस। latest hindi newsमैगुइरे पोर्टो में मैन यूनाइटेड को बचाकर टेन हैग की मदद करता है latest hindi newsभोपाल: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राज्यपाल मंगुभाई पटेल को दी जन्मदिन की बधाई: latest hindi newsमुंबई: सलमान की शूटिंग साइट पर पहुंचा संदिग्ध, बोला- 'बिश्नोई को बोलूं क्या?', पुलिस ने दबोचा latest hindi newsशेयर बाजार में उतार-चढ़ाव के बाद रिकवरी latest hindi newsमासूमों का सहारा ‘चाइल्ड हेल्पलाइन’: संकट से निकालकर 30 हजार बच्चों को दिया नया जीवन! latest hindi newsबेंगलुरु बनेगा भारत का दूसरा सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम: latest hindi newsमहाभारत युद्ध में कैसी थी कौरव-पांडवों की ‘अक्षौहिणी सेना’, धार्मिक ग्रंथों में ऐसा है उल्लेख

छोटी बस में बैठकर सिंहस्थ के काम देखने निकले बड़े अधिकारी, प्रस्तावित पार्किंग एरिया का किया निरीक्षण, मार्गों की जानकारी के लिए संकेतक लगाने के दिए निर्देश

छोटी बस में बैठकर सिंहस्थ के काम देखने निकले बड़े अधिकारी, प्रस्तावित पार्किंग एरिया का किया निरीक्षण, मार्गों की जानकारी के लिए संकेतक लगाने के दिए निर्देश

Post By : Dastak Admin on 30-May-2026 18:43:51  

Ujjain अपर मुख्य सचिव ने देखे सिंहस्थ के कार्य

उज्जैन - अपर मुख्य सचिव डॉ. राजेश राजौरा ने शनिवार की सुबह प्रशासनिक अधिकारियों के साथ टेंपो ट्रेवलर में सवार होकर पेट्रोल-डीजल की मितव्ययिता का संदेश देते हुए सिंहस्थ कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान सिंहस्थ 2028 के अंतर्गत श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए निर्माणाधीन नवीन सड़क मार्ग, सिंहस्थ मेला कार्यालय, मार्ग चौड़ीकरण कार्य, गोपाल मंदिर मल्टीलेवल वाहन पार्किंग स्थल और श्रद्धालुओं के वाहन रखने के लिए प्रस्तावित पार्किंग क्षेत्र का निरीक्षण किया। अपर मुख्य सचिव डॉ. राजौरा ने सिंहस्थ के लिए प्रस्तावित पार्किंग एरिया में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए इंतजाम करने के निर्देश दिए, साथ ही निर्माण कार्यों में मुख्यमंत्री डॉ. यादव की मंशानुसार गुणवत्ता का ध्यान रखते हुए समय सीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान संभागायुक्त सह सिंहस्थ मेला अधिकारी आशीष सिंह, एडीजी राकेश गुप्ता, डीआईजी नवनीत भसीन, कलेक्टर रौशन कुमार सिंह, एसपी प्रदीप शर्मा, विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी गोपाल डाड सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
ग्राम सिंकदरी व गंगेड़ी के प्रस्तावित पार्किंग स्थल
अपर मुख्य सचिव डॉ. राजौरा ने सिंहस्थ महापर्व के दौरान आने वाले श्रद्धालुओं के वाहन सुविधापूर्वक पार्किंग कराने के लिए ग्राम सिंकदरी और गंगेड़ी के बीच प्रस्तावित पार्किंग स्थल का जायजा लिया। संभागायुक्त सिंह ने जानकारी दी कि सिंहस्थ के लिए करीब 3 हजार हेक्टेयर क्षेत्र में लेबल-1 और लेबल-2 पार्किंग क्षेत्र चिन्हित किए गए हैं। यहां से सिंहस्थ मेला क्षेत्र और शिप्रा नदी के नवीन घाटों तक पहुंचने के लिए एप्रोच रोड़ का निर्माण किया जाएगा। जिससे श्रद्धालु सुविधा पूर्वक घाट और मेला क्षेत्र तक पहुंच सकेंगे। अपर मुख्य सचिव डॉ. राजौरा ने निर्देश दिए कि पार्किंग स्थलों पर बारिश होने की स्थिति को ध्यान में रखते हुए प्लान तैयार किया जाए। डॉ. राजौरा ने कहा कि पार्किंग स्थलों से घाट और मेला क्षेत्र में जाने वाले मार्ग सुगम और सुविधाजनक हों। बड़े-छोटे वाहनों के लिए अलग-अलग स्थल निर्धारित किए जाएं। अपर मुख्य सचिव डॉ. राजौरा ने निर्देश दिए कि पार्किंग स्थल से जाने वाले मार्गों में सभी प्रकार की सूचना के लिए इंतजाम किए जाएं, जिससे श्रद्धालुओं को सभी प्रकार की जानकारी मिल सके और कोई परेशानी नहीं हो। उन्होंने कहा कि एप्रोच रोड़ से आने-जाने के दौरान आपस में क्रासिंग नही हो, इस बात का भी ध्यान रखा जाए।
सिंहस्थ बायपास मार्ग निर्माण कार्य का निरीक्षण
अपर मुख्य सचिव डॉ. राजौरा ने मध्यप्रदेश रोड़ डेवलपमेंट कॉर्पाेरेशन के माध्यम से सिंहस्थ महापर्व के लिए महत्वपूर्ण मार्ग चौड़ीकरण कार्य, सिंहस्थ बायपास मार्ग निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। फोरलेन सिंहस्थ बायपास मार्ग की कुल लंबाई 19.81 किलोमीटर है। इस मार्ग से कई प्रमुख मार्गों की कनेक्टीविटी रहेगी। डॉ. राजौरा ने मार्ग चौड़ीकरण कार्य की प्रगति की जानकारी लेकर निर्देश दिए कि सिंहस्थ के लिए महत्वपूर्ण मार्ग निर्माण के दौरान गुणवत्ता और समय सीमा का ध्यान रखना पहली प्राथमिकता रहे। अपर मुख्य सचिव डॉ. राजौरा ने कार्तिक मेला क्षेत्र में उज्जैन विकास प्राधिकरण के माध्यम से निर्माणाधीन सिंहस्थ मेला कार्यालय भवन का निरीक्षण किया। प्राधिकरण के सीईओ संदीप सोनी ने जानकारी दी कि दो मंजिला भवन में मेला कार्यालय, झोनल ऑफिस, कंट्रोल रूम, बैठक कक्ष और पार्किंग एरिया का कार्य किया जा रहा है। अपर मुख्य सचिव डॉ. राजौरा ने निर्देश दिए कि मेला कार्यालय से सिंहस्थ के दौरान सुरक्षा और व्यवस्था संचालन किया जा सकेगा। जरूरी है कि इस महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट के कार्य को पूर्ण करने की समय सीमा का ध्यान रखा जाए।
पैदल भ्रमण कर देखे शहर के काम
अपर मुख्य सचिव डॉ. राजौरा ने शहर में किए जा रहे मार्ग चौड़ीकरण कार्य का जायजा भी लिया। एसीएस डॉ. राजौरा सहित प्रशासनिक अधिकारियों के दल ने पैदल भ्रमण करते हुए निजातपुरा से गोपाल मंदिर तक किए जा रहे मार्ग चौड़ीकरण कार्य का निरीक्षण कर कार्य प्रगति की जानकारी ली और वर्षा ऋतु को देखते हुए कार्य की गति बढ़ाने के निर्देश दिए। इस दौरान नगर निगम द्वारा गोपाल मंदिर के सामने पुराने रीगल टॉकिज की जमीन पर निर्माणाधीन मल्टीलेवल पार्किंग निर्माण कार्य का निरीक्षण भी किया। एसीएस डॉ. राजौरा ने निर्देश दिए कि पार्किंग के निर्माण कार्य के बाद पार्किंग एरिया के नीचे वाले क्षेत्र में बारिश का पानी जमा नहीं हो इसके इंतजाम भी करें। इसके बाद एसीएस डॉ. राजौरा ने चामुंडा माता मंदिर चौराहा से फ्रीगंज को जोड़ने वाले निर्माणाधीन ब्रिज निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। कार्य प्रगति की जानकारी लेने के बाद एसीएस डॉ. राजौरा ने निर्देश दिए कि ब्रिज निर्माण कार्य की सामग्री की गुणवत्ता का परीक्षण नियमित करें। सिंहस्थ के पहले ब्रिज निर्माण कार्य पूर्ण होने से यातायात व्यवस्था के लिए महत्वपूर्ण होगा।

Tags: Ujjain अपर मुख्य सचिव ने देखे सिंहस्थ के कार्य

Post your comment
Name
Email
Comment
 

उज्जैन की खास खबर

BREAKING: MP बनेगा देश की 'मिल्क कैपिटल', CM डॉ. यादव का बड़ा दावा!

सुरों से सजेगा रामघाट: उज्जैन में मैथिली ठाकुर की भजन संध्या, CM मोहन यादव चढ़ाएंगे 300 फीट की चुनरी!
Dastak Admin

......