खास खबरें latest hindi news श्री महाकालेश्वर मंदिर परिसर में प्रचलित एवं मंदिर के आस पास के क्षेत्रों के निर्माण कार्यों की प्रगति का निरीक्षण । latest hindi newsडॉ.भार्गव 'भारत प्रतिभा सम्मान'से नई दिल्ली में अलंकृत हुए latest hindi newsवैभवशाली इतिहास की अमूल्य धरोहर की भारत वापस। latest hindi newsमैगुइरे पोर्टो में मैन यूनाइटेड को बचाकर टेन हैग की मदद करता है latest hindi newsमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति श्री सूर्यकांत से भेंट की. latest hindi newsमुंबई: सलमान की शूटिंग साइट पर पहुंचा संदिग्ध, बोला- 'बिश्नोई को बोलूं क्या?', पुलिस ने दबोचा latest hindi newsसीएनजी और पेट्रोल-डीजल हुआ महंगा, latest hindi newsमध्यप्रदेश उद्यमियों के साथ कदम से कदम मिलाकर चलने को तैयार है। latest hindi newsउड़ान-2 प्रतिभावान युवा कलाकारों की प्रदर्शनी- सुभाष अरोड़ा latest hindi newsमहाभारत युद्ध में कैसी थी कौरव-पांडवों की ‘अक्षौहिणी सेना’, धार्मिक ग्रंथों में ऐसा है उल्लेख

सिंहस्थ-2028 नियमित निरीक्षण-39 ।

सिंहस्थ-2028 नियमित निरीक्षण-39 ।

Post By : Dastak Admin on 18-May-2026 12:01:21  

Dastak news

   धीमी गति से कार्य करने वाली एजेंसी पर कार्यवाही करें-संभागायुक्त श्री सिंह

                             

     सिंहस्थ के प्रचलित कार्यों में 3 शिफ्ट मे काम करने की तैयारी करे-संभागायुक्त श्री सिंह 

                             *संभागायुक्त श्री सिंह, कलेक्टर श्री सिंह ने शहर में निर्माणाधीन मार्ग चौड़ीकरण कार्य का निरीक्षण किया।*                                          

                                   

*उज्जैन|*सिंहस्थ महापर्व 2028 की तैयारियों को लेकर प्रशासनिक अधिकारियों ने नियमित निरीक्षण के तहत सोमवार को मार्ग नगर निगम के माध्यम से किए जा रहे मार्ग चौड़ीकरण कार्यो का निरीक्षण किया। इस दौरान संभागायुक्त श्री सिंह ने चौड़ीकरण कार्य में धीमी गति होने से निर्माण कार्य करने वाली एजेंसी को हिदायत देते हुए निगम आयुक्त को ब्लेक लिस्टेड करने के निर्देश दिए है। संभागायुक्त श्री सिंह ने कहा कि हमारी प्राथमिकता है कि वर्षा ऋतु प्रारंभ होने के पहले मार्ग चौड़ीकरण के कार्यो में जरूरी निर्माण कार्य तेजी गाति से किए जाएं।

सोमवार को नियमित निरीक्षण के दौरान संभागायुक्त श्री आशीष सिंह, कलेक्टर श्री रौशन कुमार सिंह, नगर निगम आयुक्त श्री अभिलाष मिश्रा ने सुबह पैदल भ्रमण करते हुए निर्माण कार्यो की वास्तविकता जांची। निरीक्षण के दौरान ढांचा भवन एमआर-4 दारू गोदाम मार्ग चौड़ीकरण कार्य, नानाखेड़ा चौराहा से शांति पैलेस तक सीसी रोड़ निर्माण कार्य, केटीएम शोरूम से शांतिनगर होकर नीलगंगा चौराहा तक मार्ग चौड़ीकरण कार्य का निरीक्षण किया। संभागायुक्त श्री सिंह ने शांतिनगर क्षेत्र में कार्य की धीमी गति होने पर निर्माण एजेंसी पर नाराजगी जताते हुए नगर निगम आयुक्त श्री मिश्रा को संबंधित एजेंसी पर कार्यवाही करने के निर्देश दिए। संभागायुक्त श्री सिंह ने कहा कि सिंहस्थ के लिए प्रचलित कार्यो को समय सीमा में पूर्ण करने के लिए जरूरी है कि निर्माण कराने वाले विभाग के अधिकारी भी मौके पर मौजूद रहकर कार्य की प्रगति की जानकारी लें।तीन शिफ्ट मे कार्य करने के लिए निर्माण एजेंसी को निर्देश दे। 

 संभागायुक्त श्री सिंह ने कहा कि अगले महिने से वर्षा ऋतु प्रारंभ हो जाएगी। इसके पहले आवश्यक कार्य पूर्ण करना जरूरी है। इसके लिए निर्माण एजेंसी को तीन शिफ्ट मे काम शुरू करने के निर्देश दे और निरीक्षण अधिकारी भी फील्ड मे लगातार देखे की काम गति कम नही हो ।जिससे वर्षा के दौर में कार्य प्रभावित भी न हो और परेशानी भी नही रहे। 

इस दौरान कलेक्टर श्री रौशन कुमार सिंह ने मौके पर मौजूद निर्माण एजेंसी को प्रचलित निर्माण कार्य के दौरान सुरक्षा रखने के निर्देश दिए है।

कलेक्टर सिंह ने कहा कि सुरक्षा को लेकर लापरवाही की गई तो संबंधित एजेंसी के खिलाफ कार्यवाही तय की जाएगी।

 

Tags: Dastak news

Post your comment
Name
Email
Comment
 

उज्जैन की खास खबर

कुछ नया करने के लिए उम्र बाधा नहीं

20 मई 2024 सोमवार के आयोजन एवं समाचार
ujjain,

......