खास खबरें latest hindi news बाल श्रम के लिए जागरुक उज्जैन जिला प्रशासन। latest hindi newsडॉ.भार्गव 'भारत प्रतिभा सम्मान'से नई दिल्ली में अलंकृत हुए latest hindi newsवैभवशाली इतिहास की अमूल्य धरोहर की भारत वापस। latest hindi newsमैगुइरे पोर्टो में मैन यूनाइटेड को बचाकर टेन हैग की मदद करता है latest hindi newsमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति श्री सूर्यकांत से भेंट की. latest hindi newsमुंबई: सलमान की शूटिंग साइट पर पहुंचा संदिग्ध, बोला- 'बिश्नोई को बोलूं क्या?', पुलिस ने दबोचा latest hindi newsसीएनजी और पेट्रोल-डीजल हुआ महंगा, latest hindi newsमध्यप्रदेश उद्यमियों के साथ कदम से कदम मिलाकर चलने को तैयार है। latest hindi newsछत्तीसगढ़ की संस्कृति से रूबरू हुए अमित शाह सहित तीन मुख्यमंत्री latest hindi newsमहाभारत युद्ध में कैसी थी कौरव-पांडवों की ‘अक्षौहिणी सेना’, धार्मिक ग्रंथों में ऐसा है उल्लेख

त्रिवेणी स्थित शनि मंदिर में लाखों श्रद्धालु पहुंचे और भगवान शनि को 1000 लीटर से ज्यादा तेल चढ़ाया, स्नान के बाद घाट पर कपड़े और जूते-चप्पल भी छोड़ दिए

त्रिवेणी स्थित शनि मंदिर में लाखों श्रद्धालु पहुंचे और भगवान शनि को 1000 लीटर से ज्यादा तेल चढ़ाया, स्नान के बाद घाट पर कपड़े और जूते-चप्पल भी छोड़ दिए

Post By : Dastak Admin on 18-May-2026 16:20:21  

ujjain,

उज्जैन- त्रिवेणी स्थित शनि मंदिर में लाखों श्रद्धालु पहुंचे और भगवान शनि को 1000 लीटर से ज्यादा तेल चढ़ाया। स्नान के बाद घाट पर कपड़े और जूते-चप्पल भी छोड़ दिए। शनिवार को शनिचरी अमावस्या के विशेष संयोग पर उज्जैन के त्रिवेणी स्थित शनि मंदिर में लाखों श्रद्धालु पहुंचे और भगवान शनि को तेल चढ़ाया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने स्नान के बाद घाट पर कपड़े और जूते-चप्पल भी छोड़ दिए। 24 घंटे में 1000 लीटर से ज्यादा तेल इकट्ठा हुआ है, जबकि बड़ी मात्रा में कपड़े और जूते-चप्पल भी जमा हुए हैं। देशभर से आए श्रद्धालुओं ने भगवान शनि को तेल अर्पित किया। 24 घंटे में 1000 लीटर से ज्यादा तेल इकट्ठा हुआ। मंदिर प्रशासक कार्तिकेय सिंह सेंगर के अनुसार इसकी कीमत करीब एक लाख रुपए है। मंदिर में जमा तेल को किसानों को बेचा जाएगा। वे इसका उपयोग अपने पशुओं के लिए करेंगे। इससे मंदिर को भी आय होगी। जो कपड़े और जूते-चप्पल ठीक हालत में होंगे, उन्हें अलग रखा जाएगा और जरूरतमंद लोगों को उपलब्ध कराया जाएगा। श्रद्धालुओं ने स्नान के बाद घाट पर कपड़े और जूते-चप्पल छोड़ दिए थे। नगर निगम ने सफाई कर इन्हें हटाया। इस काम में करीब 90 सफाई कर्मियों को लगाया गया। कपड़ों से फाइल कवर और अन्य उपयोगी सामान बनाए जाएंगे। जूते-चप्पलों को मशीन से प्रोसेस कर ईंधन (आरडीएफ) बनाया जाएगा, जिसका उपयोग फैक्ट्रियों और बिजली संयंत्रों में होगा।

Tags: ujjain,

Post your comment
Name
Email
Comment
 

उज्जैन की खास खबर

कुछ नया करने के लिए उम्र बाधा नहीं

20 मई 2024 सोमवार के आयोजन एवं समाचार
ujjain,

......