खास खबरें latest hindi news श्री महाकालेश्वर मंदिर परिसर में प्रचलित एवं मंदिर के आस पास के क्षेत्रों के निर्माण कार्यों की प्रगति का निरीक्षण । latest hindi newsडॉ.भार्गव 'भारत प्रतिभा सम्मान'से नई दिल्ली में अलंकृत हुए latest hindi newsवैभवशाली इतिहास की अमूल्य धरोहर की भारत वापस। latest hindi newsमैगुइरे पोर्टो में मैन यूनाइटेड को बचाकर टेन हैग की मदद करता है latest hindi newsमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति श्री सूर्यकांत से भेंट की. latest hindi newsमुंबई: सलमान की शूटिंग साइट पर पहुंचा संदिग्ध, बोला- 'बिश्नोई को बोलूं क्या?', पुलिस ने दबोचा latest hindi newsसीएनजी और पेट्रोल-डीजल हुआ महंगा, latest hindi newsमध्यप्रदेश उद्यमियों के साथ कदम से कदम मिलाकर चलने को तैयार है। latest hindi newsउड़ान-2 प्रतिभावान युवा कलाकारों की प्रदर्शनी- सुभाष अरोड़ा latest hindi newsमहाभारत युद्ध में कैसी थी कौरव-पांडवों की ‘अक्षौहिणी सेना’, धार्मिक ग्रंथों में ऐसा है उल्लेख

एसआई ने बुजुर्ग महिला को थप्पड़ मारा, बच्चों के बीच हुए विवाद के बाद थाने पहुंचा था मामला, कैंसर पीड़ित बुजुर्ग अस्पताल में भर्ती

एसआई ने बुजुर्ग महिला को थप्पड़ मारा, बच्चों के बीच हुए विवाद के बाद थाने पहुंचा था मामला, कैंसर पीड़ित बुजुर्ग अस्पताल में भर्ती

Post By : Dastak Admin on 18-May-2026 16:31:12  

ujjain,

उज्जैन- एसआई ने बुजुर्ग महिला को थप्पड़ मारा। बच्चों के बीच हुए विवाद के बाद थाने पहुंचा था मामला। कैंसर पीड़ित बुजुर्ग को अस्पताल में भर्ती किया गया। एक पारिवारिक विवाद उस समय गंभीर हो गया, जब कोतवाली थाने में पहुंची एक बुजुर्ग महिला के साथ कथित मारपीट का मामला सामने आया। पीड़ित परिवार का आरोप है कि थाने में मौजूद एक महिला पुलिसकर्मी ने कैंसर का ऑपरेशन करा चुकी बुजुर्ग महिला को थप्पड़ मार दिया, जिसके बाद उनकी हालत बिगड़ गई और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। घटना के बाद से परिवार पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठा रहा है। जानकारी के अनुसार मामला रविवार रात 9 बजे शहर के क्षीरसागर क्षेत्र का है, जहां रहने वाले प्रकाश सूर्यवंशी के परिवार में बच्चों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। दोनों पक्षों के बीच पहले समझौता भी हो गया था, लेकिन कुछ समय बाद विवाद फिर से बढ़ गया। इसके बाद कमलेश सूर्यवंशी नामक युवक शिकायत लेकर कोतवाली थाने पहुंचा। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि शिकायत दर्ज करने के बजाय पुलिस ने कमलेश को थाने में ही बैठा लिया। जब कमलेश की मां सुशीला सूर्यवंशी अपने बेटे को लेने थाने पहुंचीं, तो उन्होंने पुलिसकर्मियों से पूछा कि उनके बेटे को क्यों रोका गया है। इसी बात को लेकर थाने में बहस शुरू हो गई। परिवार का आरोप है कि बहस के दौरान वहां मौजूद एक महिला पुलिसकर्मी, जिन्हें परिवार “सांवरिया मैडम” के नाम से पहचान रहा है, ने सुशीला सूर्यवंशी को थप्पड़ मार दिया। आरोप है कि थप्पड़ लगते ही बुजुर्ग महिला की तबीयत बिगड़ गई और वह मौके पर ही बेहोश होकर गिर पड़ीं। परिजनों के मुताबिक सुशीला सूर्यवंशी पहले से गंभीर बीमारी से गुजर चुकी हैं। करीब दो साल पहले उनका कैंसर का ऑपरेशन हुआ था और वह लगातार स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों से जूझ रही हैं। ऐसे में घटना के बाद उनकी हालत और बिगड़ गई। घटना के बाद उन्हें तत्काल चरक भवन अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका उपचार जारी है। परिवार का कहना है कि अस्पताल में भर्ती महिला की हालत को देखते हुए मामले को गंभीरता से लिया जाना चाहिए था, लेकिन पुलिस ने अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की है। परिवार ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। उनका कहना है कि थाने में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच कराई जाए ताकि घटना की सच्चाई सामने आ सके। साथ ही आरोपित महिला पुलिसकर्मी को तत्काल निलंबित करने, दोषियों पर कार्रवाई करने और इलाज का पूरा खर्च दिलाने की मांग भी की गई है। मामले को लेकर अब पीड़ित परिवार उच्च अधिकारियों तक पहुंचने की तैयारी कर रहा है। वहीं पुलिस की ओर से अब तक इस पूरे घटनाक्रम पर कोई आधिकारिक विस्तृत बयान सामने नहीं आया है। पीड़ित परिवार ने यह भी आरोप लगाया कि घटना के बाद जब वे दोबारा थाने पहुंचे तो उनकी शिकायत ठीक से दर्ज नहीं की गई। उनका कहना है कि थाने में मौजूद अन्य पुलिसकर्मी भी महिला पुलिसकर्मी का पक्ष लेते नजर आए और संबंधित कर्मचारी की पूरी जानकारी देने से बचते रहे।

Tags: ujjain,

Post your comment
Name
Email
Comment
 

उज्जैन की खास खबर

कुछ नया करने के लिए उम्र बाधा नहीं

20 मई 2024 सोमवार के आयोजन एवं समाचार
ujjain,

......